Advertisement
Coronavirus in Inda : बीते घंटों में सामने आए 18 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 246 मोतें

अभी कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 2,06,586 है, जो 215 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.61 प्रतिशत हैं।
देशभर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,01,083 परीक्षण किए गए।
भारत में अब तक 58,76,64,525 संचयी परीक्षण किए हैं।
जबकि देशभर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 111 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.44 प्रतिशत 3 प्रतिशत से कम रहा है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.46 प्रतिशत है। यह पिछले 45 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 128 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बना हुआ है।
बीते 24 घंटों में 35,66,347 कोरोना वैक्सीन की खुराक लोगों को दी गई, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह 7 बजे तक 96.82 करोड़ से अधिक हो गया। यह 94,82,108 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
केंद्र के माध्यम से और प्रत्यक्ष राज्य श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 98.88 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 8.89 करोड़ से ज्यादा शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


