Powerfull blast in N-W Pakistan, vegetable market, at least 20 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान:सब्जी मंडी में विस्फोट,20 मरे

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 5:22 PM (IST)
पाकिस्तान:सब्जी मंडी में विस्फोट,20 मरे
पेशावर। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र कुर्रम एजेंसी में भीड़भाड़ वाली सब्जी मंडी में शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। जियो टीवी के मुताबिक, यह विस्फोट पश्चिमोत्तर शहर पाराचिनार के ईदगाह बाजार में सुबह 8.50 बजे हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उस समय मंडी में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट अफगान सीमा के पास स्थित कुर्रम एजेंसी इलाके में प्रशासनिक पराचिनार के ईदगाह स्थित भीड़भाड़ वाली सब्जी मंडी में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती रिपोर्ट से पता चलता है कि विस्फोटक को सब्जी के टोकरे में छिपाया गया था। सब्जियों की बिक्री के दौरान इसमें विस्फोट हो गया, जिसमें 20 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हो गए। कम से कम 10 लोगों की स्थिति नाजुक बताई गई है। घायलों को परह्वाचिनार मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों और चिकित्सा सुविधाओं की कमी है।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement