17 IPS transfers, SPs of five districts changed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

17 आईपीएस के तबादले, पांच जिलों के एसपी बदले

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 10:38 PM (IST)
17 आईपीएस के तबादले, पांच जिलों के एसपी बदले
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को 17 आईपीएस और आठ एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में डीआइजी से आइजी बने दो आइपीएस को नई पोस्टिंग दी । साथ ही पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए। जिन जिलों में पुलिस अधीक्षक बदले गए हैैं, उनमें हिसार, नूंह, फतेहाबाद, नारनौल और भिवानी शामिल हैैं। कई ऐसे अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग मिली है, जो काफी समय से इंतजार में थे। आइपीएस ममता सिंह को आईजी सीपीटीएंडआर एवं कमांडो पुलिस भोंडसी, राजश्री सिंह को आईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो, सिबास कविराज को आईजी एचएपी मधुबन एवं आईजी ट्रैफिक का अतिरिक्त कार्यभार, राकेश कुमार आर्य को डीआइजी सीआइडी, अनिल धवन को एसपी नारनौल, नाजनीन भसीन को एसपी नूंह, ओमप्रकाश को एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, अशोक कुमार को डीसीपी पंचकूला, हामिद अख्तर को एसपी पुलिस हेडक्वार्टर, मनीषा चौधरी को एसपी हिसार, राजेंद्र कुमार मीणा को एसपी होमगार्ड तैनात किया गया है। प्रतीक्षा गोदारा को एसपी हांसी का अतिरिक्त कार्यभार, दीपक गहलावत को एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, कुलदीप सिंह को एसपी फतेहाबाद, राजेश दुग्गल को कमांडेंट द्वितीय आइआरबी भोंडसी, वीरेंद्र कुमार विज को डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद, किरतपाल को एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, विकास धनखड़, एसपी पीटीसी सुनारिया, सुरेंद्र सिंह भौरिया को एसपी भिवानी, भूपेंद्र सिंह को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद, विष्णु दयाल को डीसीपी ट्रैफिक बल्लभगढ़, राजकुमार को एसपी सीआइडी, पूर्ण चंद को एसपी एससीआरबी, बलबीर सिंह को एसपी एचएचआरसी व रमेश पाल को कमांडेंट थर्ड आइआरबी भोंडसी में तैनात किया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement