17 cattle caught in a truck at midnight in Jalhupur, driver and cleaner also arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाल्हूपुर में आधी रात ट्रक में पकड़े 17 मवेशी, ड्राइवर और खलासी भी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जून 2024 3:20 PM (IST)
जाल्हूपुर में आधी रात ट्रक में पकड़े 17 मवेशी, ड्राइवर और खलासी भी गिरफ्तार
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर स्थित कच्चा बाबा इंटर कॉलेज के पीछे रमना बगीचे के पास मध्य रात्रि में एक ट्रक में मवेशियों को लोड किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ अतुल अंजान व चौकी प्रभारी जाल्हूपुर शशि प्रताप सिंह ने 17 मवेशियों सहित ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लिया। अंधेरे में मौका पाकर व्यापारी फरार हो गया। सभी मवेशियों को कच्चा बाबा इंटर कॉलेज के मैदान में पेड़ों के नीचे बांधा गया है। ट्रक जाल्हूपुर पुलिस चौकी खड़ा कर चालक व खलासी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चालक ने अपना नाम व पता मोहम्मद गुफरान पुत्र अनवर अली निवासी जनपद फतेहपुर व खलासी ने मोहम्मद जुवैर पुत्र अली अहमद निवासी जनपद फतेहपुर बताया है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के आस-पास के ही कुछ गोरखधंधा करने वाले व्यापारी क्षेत्र से भैंस औने-पौने दाम पर खरीदकर इकट्ठा करते हैं। ऊंचे रेट पर वध करने वाले व्यापारियों को बेचते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में आए दिन हो रही मवेशी चोरी की घटनाएं भी गोकशी में शामिल गोरखधंधा करने वाले व्यापारियों का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस बाबत एसीपी सारनाथ अतुल अंजान ने बताया कि ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लिया गया। मौके पर 17 मवेशी भी मिले हैं। आरोपी व्यापारी की तलाश जारी है। मवेशियों को उन्नाव ले जाने की तैयारी की जा रही थी। एक संदिग्ध व्यापारी का नाम सामने आ रहा है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement