Advertisement
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए उच्च शैक्षिक संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 16 शिक्षकों का चयन

उप-श्रेणी में कला और सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषाएं, कानूनी अध्ययन, वाणिज्य, प्रबंधन शामिल हैं। वहीं, पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षकों को कुल 10 पुरस्कार श्रेणियों में चुना गया है। चयनित 16 शिक्षक पॉलिटेक्निक, राज्य विश्वविद्यालयों और केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों से हैं।
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 में दो चरणों वाली प्रक्रिया शामिल है। पहली प्रक्रिया के तहत नामांकित व्यक्तियों की प्रारंभिक छंटनी के लिए प्रारंभिक खोज-सह-स्क्रीनिंग समिति द्वारा मूल्यांकन किया गया। अगली प्रक्रिया के अंतर्गत छंटनी किए गए नामांकित व्यक्तियों में से पुरस्कार विजेताओं के चयन के लिए 'निर्णायक' समिति द्वारा मूल्यांकन किया गया है।
सभी नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे। इसमें जनभागीदारी के हिस्से के रूप में स्वयं, संस्थागत और सहकर्मी द्वारा नामांकन का प्रावधान शामिल था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


