रियाद। सऊदी अरब में 150 से ज्यादा भारतीय शव मुर्दाघरों में सडऩे के कगार
पर हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए उन्हें
भारत नहीं ला पा रहे हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास भी पीडितों की मदद
नहीं कर पा रहा है। इस मामले में विदेश मंत्रालय ने दूतावास को कई पत्र
भेजे हैं, लेकिन अभी तक शवों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढी।
एक
अंग्रेजी अखबार के अनुसार, जिन भारतीयों की लाशें सऊदी अरब के मुर्दाघरों
में रखी हुई है, वह लोग नौकरी करने के लिए वहां गए थे। बताया जरा है कि इन
सभी लोगों की मौत बीमारी, हादसा, हत्या या फिर आत्महत्या जैसे कारणों से
हुई है। इनमें से ज्यादातर मृतक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।
दरअसल हैदराबाद, करीमनगर, वारंगल, महबूबनगर, निजामाबाद और आंध्र के कई
जिलों से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में नौकरी करने जाते हैं।
-> डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम