Advertisement
पाकिस्तान : आतंकी हमले में 15 की मौत

हमले के बाद आंतकवादियों ने वाहनों को भी जलाकर नष्ट कर दिया।
अर्धसैनिक बल और पाकिस्तानी नौसेना के जवान हमले की जगह पर पहुंच गए और शवों को पास के नौसैनिक अड्डे पर भेज दिया।
भागने वाले आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
प्रांत के कई चरमपंथी संगठनों के गठजोड़ से बने एक गैरकानूनी संगठन बलूच राजी अजोई संगर (बीआरएसी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
इसी संगठन ने अप्रैल 2019 में इसी इलाके में हमला कर नौसेना के करीब 11 जवानों की जान ले ली थी।
हमले की निंदा करते हुए, प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना की एक रिपोर्ट मांगी है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हमले के अपराधियों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने के लिए हर संभव प्रयास करें। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


