15 killed in Mexico armed clashes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैक्सिको में सैन्य संघर्ष में 15 की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 3:11 PM (IST)
मैक्सिको में सैन्य संघर्ष में 15 की मौत
मेक्सिको। मैक्सिको के दक्षिण प्रांत गुएरेरो में सेना और सशस्त्र अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुएरेरो प्रांत के सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता रॉबटरे अलवरेज हेरेडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस को इगुएला नगर निकाय में टोपोशिका समुदाय में सशस्त्र व्यक्तियों के समूह की मौजूदगी की खबर की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को यह मुठभेड़ हुई। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया कि सशस्त्र व्यक्तियों ने सेना पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इससे एक दिन पहले ही मिशोएकेन प्रांत के एगुइलिल्ला नगर में घात लगाकर बैठे कुछ सशस्त्र अपराधियों ने कम से कम 13 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी थी।
गुएरेरो, मैक्सिको में हिंसा और मादक पदार्थो की तस्करी से प्रमुख रूप से पीड़ित राज्यों में प्रमुख है और राज्य में 20 से ज्यादा सशस्त्र गिरोह सक्रिय हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement