Advertisement
दुनिया में शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों में 1,494 भारतीय : स्टैनफोर्ड

आईआईटी-जी के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में 100,000 से अधिक वैज्ञानिकों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनके प्रकाशित शोध पांडुलिपियों ने अपने संबंधित क्षेत्रों में प्रगति को गति दी है और इसके साथ ही अन्य शोधकर्ताओं के काम की उत्पादकता को भी प्रभावित किया है।
आईआईटी-जी के एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "आईआईटी-जी निदेशक प्रोफेसर टी.जी. सीताराम के नेतृत्व में फैकल्टी मेंबर्स को वर्ष 2019 के लिए उनके शोध प्रकाशनों के लिए स्थान दिया गया है और उनके शोध के विशिष्ट क्षेत्रों में उनके जीवनकाल का योगदान है।"
विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए 22 वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए सीतारम ने कहा, "दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में कई फैक्लटी की इस मान्यता ने आईआईटी गुवाहाटी को विज्ञान के वैश्विक मानचित्र में रखा है और इससे संस्थान बहुत गौरव प्राप्त हुआ है। मैं उन सभी को बधाई देता हूं।"
विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्षेत्र विशेष के विश्लेषण पर डेटाबेस रिपोर्ट स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन पी.ए. लानिडीस और उनकी टीम द्वारा तैयार की गई है और इसे पीएलओएस बायोलॉजी में प्रकाशित किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


