Advertisement
जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में बनाए जाएंगे 14,500 सुरक्षा बंकर

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सीमा के नजदीकी क्षेत्रों में प्रत्येक में 8-10 लोगों की क्षमता वाले 13,029 बंकरों और प्रत्येक में 40-50 लोगों की क्षमता वाले 1,431 सामुदायिक बंकरों का निर्माण किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा इसके लिए 450 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सीमावर्ती इलाकों में पांच बुलेट प्रूफ एम्बुलेंस भी स्थायी रूप से तैनात की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती निवासियों के लिए 60 प्रतिशत आरक्षण के साथ पांच आईआर बटालियन बनाई जाएंगी। जम्मू और घाटी के लिए एक-एक महिला बटालियन को तैनात किया जाएगा। यह राज्य में सुरक्षा को बढ़ाने के अलावा लगभग सात हजार युवा पुरुषों और महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार भी देगा। मंत्री ने कहा कि इन बटालियनों में से दो को मोर्चे वाली चौकियों से 0-10 किलोमीटर के बीच आने वाले गांवों की रक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।
मंत्री ने 1947 से राज्य में रह रहे पश्चिम पाकिस्तानी शरणार्थियों के प्रति परिवार के लिए 5.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। इस निर्णय से लगभग 5,764 परिवारों को फायदा होगा, जिनके पास जम्मू-कश्मीर में नागरिकता और मतदान अधिकार नहीं है। यह शरणार्थी राज्य सरकार की नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर सकते और विधानसभा चुनावों में मतदान नहीं कर सकते। हालांकि, यह संसदीय चुनावों में मतदान करने के पात्र हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



