Advertisement
अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 16 घायल

बता दें कि अफगानिस्तान में इसी साल अगस्त में अचानक आई बाढ़ के कारण दस लोगों की मौत हो गई थी।
राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान सैक ने बताया था कि हाल के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के कारण 10 लोगों की जान चली गई और आठ अन्य घायल हो गए। सैक ने बताया था कि प्राकृतिक आपदा की घटनाओं में 100 आवासीय घर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए और कृषि भूमि को गंभीर नुकसान पहुंचा था।
रिपोर्ट के अनुसार, मई से अब तक बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। साथ ही युद्धग्रस्त देश के विभिन्न हिस्सों में भारी जनहानि और वित्तीय क्षति हुई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


