13 dead in Tamil Nadu, tension continues in Tuticorin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु में मृतकों की संख्या हुई 13, तूतीकोरिन में तनाव जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 मई 2018 6:10 PM (IST)
तमिलनाडु में मृतकों की संख्या हुई 13, तूतीकोरिन में तनाव जारी
तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन हालात तनावपूर्ण रहे। स्टरलाइट फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। सेलवासेकर की जिला अस्पताल में गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड ने स्टरलाइट की बिजली आपूर्ति काटने और तुरंत प्रभाव से संयंत्र को बंद करने का आदेश जारी किया है। राज्य भर में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन के कारण गुरुवार को लोग अपने घरों में रहे और दुकानें बंद रखी गईं, जिससे तूतीकोरिन में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। इरोड, रामनाथपुरम और तिरुवरुर जैसे जिलों में प्रदर्शन जारी है। तूतीकोरिन में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को समूह बनाने से रोकने के लिए गश्त तेज की, जबकि जिले और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा को रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement