128 New Buses Join Rajasthan Roadways, Chief Minister Flags Off-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान रोडवेज में शामिल हुई 128 नई बसें, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

khaskhabar.com: रविवार, 05 अक्टूबर 2025 1:59 PM (IST)
राजस्थान रोडवेज में शामिल हुई 128 नई बसें, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के बेड़े में आज 128 नई बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान रोडवेज की 128 नई ब्लू लाइन बसें ग्रामीण और शहरी परिवहन के लिए सेवा देने के लिए तैयार की गईं। प्रत्येक बस की कीमत 31.48 लाख रुपए है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 'आपणी बस' योजना का भी शुभारंभ किया, जिसके तहत ग्रामीण बस सेवाएं शुरू की गई हैं। ये बसें रिवेन्यू शेयर मॉडल पर चलाई जाएंगी। राज्य सरकार द्वारा लागू सभी योजनाओं और रियायती व निःशुल्क यात्राओं का लाभ इन बसों में भी मिलेगा। योजना के तहत चलाई जाने वाली सभी बसों का रंग केसरिया रखा गया है। फिलहाल बसों का वितरण इस प्रकार होगा
जोधपुर क्षेत्र में 8 बसें, बाड़मेर में 6, वैशालीनगर में 4, सरदारशहर में 2, जबकि बीकानेर, पाली, डूंगरपुर, ब्यावर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में एक-एक बस चलाई जाएगी। इन बसों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन को मजबूत बनाने के लिए सरकार की ओर से विशेष पहल की जा रही है।
साथ ही, रोडवेज की डीलक्स एसी बसों में यात्रियों को अब ट्रेन और फ्लाइट जैसी कैटरिंग सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बसों में खाना-पानी की सुविधा शुरू करने की घोषणा की।
यात्रियों को सुबह, दोपहर और शाम के निर्धारित मैन्यू के अनुसार खाने-पीने का समान उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इसकी कीमत टिकट में शामिल नहीं होगी, और यात्रियों को अलग से भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement