12 year old girl brutalized in Udaipur, raped by 6 people for 5 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में 12 साल की बालिका से हैवानियत, ऑटो चालक व रोडवेज परिचालक समेत 6 लोगों ने5 दिन तक किया दुष्कर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2023 5:59 PM (IST)
उदयपुर में 12 साल की बालिका से हैवानियत, ऑटो चालक व रोडवेज परिचालक समेत 6 लोगों ने5 दिन तक किया दुष्कर्म
उदयपुर। उदयपुर में 12 साल की एक बालिका के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें 6 लोगों ने बालिका के साथ 5 दिन तक दुष्कर्म किया। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद इस मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने अपहरण के साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता राजसमंद जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र की है। जो गत 10 जनवरी को उदयपुर में अपने रिश्तेदार के यहां आ रही थी। उदयपुर बस स्टैंड पर उतरते ही वह एक ऑटो चालक के चंगुल में फंस गई। वो उसे अपने साथ ले गया और डरा धमकाकर यहां की एक धर्मशाला में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस ऑटोचालक ने अपने साथियों को बुलाया और वह भी हैवानियत में शामिल हो गए। उदयपुर में 4 दिन तक बंधक बनाए रखने के बाद यह लोग पीड़िता को मावली ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका बेहोश हो गई तो वे उसे उदियापोल लाए और उसी हालत में बस स्टैंड पर छोड़ कर भाग निकले। आरोपितों में रोडवेज बस का परिचालक भी शामिल है। ऑटो चालक के अलावा अन्य आरोपी एक दूसरे को नहीं जानते
बताया गया कि दुष्कर्म के मामले में लिप्त आरोपियों में शामिल ऑटो चालक ही अन्य सभी आरोपितों को जानता था। बाकी आरोपी एक दूसरे से अनजान थे। ऑटो चालक ने उन्हें भी बालिका के साथ हैवानियत में शामिल कर लिया था।
आरोपितों की कराई जाएगी शिनाख्त परेड
बताया गया कि आरोपितों की पहचान के लिए उनकी शिनाख्त परेड कराई जाएगी। जिसके चलते फिलहाल आरोपितों की पहचान उजागर नहीं की गई। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपियों ने उसे डरा व धमकाया कि वह चुप रहे। जब उसने धर्मशाला से भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ मावली ले गए।
मामले की जांच डीएसपी को सौंपी
बालिका के साथ अपराध की जांच राजसमंद जिले के उप अधीक्षक बेनी प्रसाद को सौंपी गई है। उनका कहना है कि बालिका के लापता होने पर उसके परिजनों ने अपहरण की शंका जताई थी। बाद में रेप और पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई है। बालिका का मेडिकल कराया गया है, जिसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement