12 researchers of HPU gave mass resignation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एचपीयू के 12 रिसर्च आॅफिसरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 12:04 PM (IST)
एचपीयू के 12 रिसर्च आॅफिसरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
शिमला। प्रदेश विवि के आईआईएचएस संस्थान के 12 रिसर्च आॅफिसरों ने एक साथ अपना इस्तीफा दिया है। उक्त सभी आॅफिसर्स संस्थान में चल रहे कोर्सेस बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे लेकिन रिसर्च का काम करते रहेंगे। अपनी कुछ मांगों के चलते इन सभी ने ऐसा किया है। पता चला है कि रिसर्च आॅफिसर पिछले कई दिनों से उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर का पदनाम देने की मांग कर रहे थे लेकिन एचपीयू प्रशासन ने इसके लिए इनकार कर दिया। ऐसे में उक्त आॅफिसरों ने अपना सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इन सभी का कहना है कि अगर कुछ दिनों में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल करने के साथ ही रिसर्च का काम भी बंद कर देंगे। आपको बता दें कि हिमालयन स्टडी संस्थान में वर्तमान में पढ़ाए जा रहे एमबीए रूरल डवलपमेंट में 73 छा, एमएससी इन्वायरमेंटल स्टडी में 52, मिनेचर पहाड़ी पेंटिंग में 32 और पीजीडीडीएम में 35 छात्र अध्ययनरत हैं। इन सभी ने दिए हैं इस्तीफे -डॉ. रतन सिंह, रणधीर रांटा, वीके संतवाल, संजीव कुमार, पुष्पा ठाकुर, पंकज गुप्ता, पवन अत्री, कुलदीप सिंह, सुनील नेगी और विजय शर्मा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement