Advertisement
मध्य प्रदेश में दो हादसों में 12 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

दूसरा हादसा पांढुर्णा जिले में हुआ। जहां के मोहिघाट पर भोपाल से हैदराबाद की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक पांच यात्रियों की मौत हो चुकी है, वहीं 30 से ज्यादा घायल हैं। इनमें 10 से ज्यादा की हालत गंभीर है।
इन दोनों हादसों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "आज सुबह प्रदेश में दो स्थानों से दुखद घटनाओं की खबर से मन अत्यंत दुखी है। पांढुर्णा जिले अंतर्गत भोपाल से हैदराबाद जा रही बस के नेशनल हाईवे से पलटने पर यात्रियों की असामयिक मौत होना और महू के चोरल ग्राम में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से सात मजदूरों की दुःखद मृत्यु होना अत्यंत दुःखद है। हादसे में घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था प्रशासन को करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही बस हादसे में गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया है।"
मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा, दोनों हादसों के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से देने के निर्देश दिए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


