12 illegal duplexes under construction sealed in zero setback in Zone-9-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोन-9 में जीरो सैटबैक में निर्माणाधीन 12 अवैध डूप्लेक्स को किया सील

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2023 9:48 PM (IST)
जोन-9 में जीरो सैटबैक में निर्माणाधीन 12 अवैध डूप्लेक्स को किया सील
-पॉच बीघा भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही करते हुए जोन-9 में गैरअनुमोदित आवासीय योजना कृष्णा विहार के भूखण्ड संख्या 18 से 21 व 25 से 26 में जविप्रा की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के जीरो सेटबेक पर बिल्डिंग बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर निर्माणाधीन वृहद् अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग-12 डूप्लेक्स की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई। जोन-10 में इकोलोजिकल जोन में पूर्व में वर्ष 2018 मे सीलशुदा अवैध बिल्डिंग में अवैध निर्माण हटा लेने के शपथ पत्र प्रस्तुत करने पर 2019 में सील मुक्त किया गया, शपथ पत्र की पालना नहीं करने पर जविप्रा द्वारा पुनः नोटिस जारी कर कार्यवाही प्रारंभ करने पर अवैध निर्माणकर्ता द्वारा माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश प्राप्त करने तथा इसी दौरान कोविड काल में अवैध निमार्ण कर स्कूल संचालित कर लेने पर माननीय न्यायालय में अवैध निर्माणकर्ता द्वारा बार-बार जाने पर जविप्रा द्वारा सटीकता व पूर्णता से प्रभावी पैरवी कर प्रकरण का निस्तारण होने के बाद अब 15.05.2023 से स्कूल के अवकाश प्रारभ होने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निर्माणकर्ता-संचालनकर्ता की मौजूदगी में उक्त बिल्डिंग को खाली करवाकर सामान सौंपकर पुनः पुख़्ता री-सीलिंग की कार्यवाही। जोन-13 निजी खातेदारी करीब 05 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-3 सुओमोटो के तहत मोटर स्टेट गैराज के पीछे दिल्ली रेलवे लाईन के सहारे अवस्थित रोड़ के चौड़ाईकरण में आ रहे अतिक्रमणों को हटवाया जाकर रोड़ सीमाओं को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जेडीए द्वारा जोन-09 के क्षेत्राधिकार में जीवनरेखा अस्पताल के पास अवस्थित गैरअनुमोदित आवासीय योजना कृष्णा विहार के भूखण्ड संख्या-18 से 21 क्षेत्रफल करीब 696 वर्गगज म व्यावसायिक प्रयोजनार्थ लगभग 144ग3.6 फीट में 08 डूप्लेक्स तथा भूखण्ड संख्या 25 व 26 क्षेत्रफल करीब 333.34 वर्गगज में लगभग 70ग43 फीट में 04 डूप्लेक्स कुल 12 डूप्लेक्सों का जविप्रा की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के जीरों सेटबैक पर बिल्डिंग बॉयलाज का गंभीर उल्लंघन कर निर्माणाधीन वृहद् अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग-12 डूप्लेक्सों के अवैध निर्माण की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
उक्त गंभीर प्रकृति के वृहद अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग-12 डूप्लेक्सों का को अवैध निर्माण किये जाने का अवधान मंे आने पर भूस्वामी को दिनांकः 21.01.2023 व 24.01.2023 को धारा 32,33 जविप्रा अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया जाकर अवैध निर्माण रूकवाया जाकर उक्त वृहद स्तर के अवैध निर्माण को हटाने हेतु पाबंद किया गया था। जारी नोटिसों के प्राप्त जवाब का प्रवर्तन प्रकोष्ठ की राजस्व व तकनीकी टीम से परीक्षण करवाया गया जो असंतोषप्रद पाया गया।
उक्त निर्माणाधीन वृहद् अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग-12 डूप्लेक्सों के अवैध निर्माण का पूर्ण होकर अवैध आवासीय-व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने की प्रबल सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये सक्षम स्तर से स्वीकृति उपरान्त कल दिनांक 16.05.2023 को धारा 34(क) का नोटिस जारी कर आज दिनांक 17.05.2023 को उक्त वृहद अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग-12 डूप्लेक्सों के प्रवेश द्वारों, इत्यादि को इंजिनियरिगं शाखा की मदद से ईंटो की दीवारो सेे चुनवाकर, गेटों, पर ताले, सील चपडी लगाकर पुख्ता सीलिंग कार्यवाही की गई।जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुये व्यय-खर्चे की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जावेगी। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-09, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाब्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी टीम की निशादेही पर प्रवर्तन दस्त द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार इकोलोजिकल जोन में अवस्थित गैरअनुमोदित आवासीय कॉलोनी के भूखण्ड संख्या-01, 02, 03 ओमशिव नगर जयसिंहपुरा खोर में भूस्वामियों द्वारा जविप्रा की बिना अनुमति व स्वीकृति के उक्त तीनों भूखण्डों का मौके पर अवैध रूप से एकीकरण करते हुए क्षेत्रफल करीब 300 वर्गगज में जविप्रा की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के जीरों सेटबैक पर बिल्डिंग बॉयलाज का गंभीर उल्लंघन करतें हुए व्यावसायिक प्रयोजनार्थ स्कूल का अवैध निर्माण करने पर पूर्व में दिनांकः 06.02.2018 को धारा 32,33 जविप्रा अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर उक्त अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील किया गया था, भूस्वामी द्वारा अवैध निर्माण हटा लेने के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत करने पर तत्कालीन कार्यवाही करतेे हुए उक्त बिल्डिंग को 20.12.2019 को सीलमुक्त कर लिया गया था। भूस्वामी द्वारा शपथ पत्र की पालना नहीं कर अवैध निर्माण को आगे बढ़ाते हुए और अवैध निर्माण कर स्कूल का अवैध रूप सें संचालन प्रारंभ करना अवधान में आने पर दिनांकः 26.12.2020 को पुनः धारा-32, 33 जेडीए एक्ट के नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण में प्रयुक्त औजार-उपकरणों को जब्त करतें हुए प्रभावी विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
भूस्वामी द्वारा 32,33 जेडीए एक्ट के नोटिसों के विरूद्ध माननीय अपीलीय अधिकरण में अपील संख्या-2/2021 दायर की गई थी जविप्रा द्वारा पूर्णता व सटीकता से प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रखा गया जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय की पालना में भूस्वामी को दिनांकः 02.07.2022 को विधिक नोटिस एवं सकारण आदेश जारी किये गये। अवैध निर्माणकर्ता द्वारा उक्त नोटिस व सकारण आदेश के विरूद्ध पुनः माननीय अपीलीय अधिकरण जविप्रा जयपुर में अपील संख्या-537/2022 दायर की गई।
पुनः जविप्रा द्वारा अपना पक्ष सटीकता, पूर्णता से प्रभावी ढंग से रखा गया। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा दिनांकः 02.07.2022 उक्त अपील को निरस्त कर दिया गया इस प्रकार लम्बी कानूनी प्रक्रिया के उपरांत आज उक्त ईकोलोजिकल जोन में ही निर्मिम उक्त गंभीर प्रकृति की वृहद अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग में संचालित स्कूल ‘‘शारदा इंटरनेशनल स्कूल’’ में बच्चों के अवकाश प्रारंभ होने पर आज बिल्डिंग को खाली करवाकर नियमानुसार आज दिनांक 17.05.2023 को उक्त अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग के प्रवेश द्वारों, इत्यादि को इंजिनियरिगं शाखा की मदद से ईंटो की दीवारो सेे चुनवाकर, गेटों, पर ताले, सील चपडी लगाकर पुख्ता सीलिंग कार्यवाही की गई।जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुये व्यय-खर्चे की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जावेगी। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 07, 08, 12, 13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाब्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी टीम की निशादेही पर प्रवर्तन दस्त द्वारा सम्पादित की गई।
इसी प्रकार जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गांव इन्द्रगढ़ तहसील जमवारामगढ़ जयपुर में करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों रात बनाई गई मिट्टी, ग्रैवल सड़कें, बाउन्ड्रीवाल्स व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनिकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय डी.बी. सिविल रिट पिटीशन न.7688/2019 सु.ओ.मोटो के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में प्रर्वतन प्रकोष्ठ के द्वारा आज दिनांक 17.05.2023 को जोन-03 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित 22 गोदाम पुलिया से मोटर स्टेट गैराज के पीछे दिल्ली रेलवे लाईन के सहारे प्रस्तावित चौड़ाईकरण के रोड़ सीमाओं में ही दोनों तरफ़ लोगो के द्वारा अस्थायी अतिक्रमण बांस, तम्बू, तिरपाल, झुग्गी-झोपड़ी, पलंग, टेबल, कुर्सियां, थड़ी-ठेलें अन्य सामान डालकर किये गये अतिक्रमणों को समझाइश जोन-03 के राजस्व व तकनीकी टीम की निशादेही पर प्रवर्तन दस्तें द्वारा व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर प्रस्तावित रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-03 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाब्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी टीम की निशादेही पर प्रवर्तन दस्त द्वारा सम्पादित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement