Advertisement
बिहार के गया में दलाई लामा के कार्यक्रम में पहुंचे 12 विदेशी कोरोना संक्रमित मिले

सिंह ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोग बैंकॉक और म्यांमार के हैं। उन्होंने कहा कि सभी संक्रमितों को निजी होटल में आइसोलेशन में रखा गया है और उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में सात के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जबकि रविवार को आई रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को मिली रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था।
उल्लेखनीय है कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का स्थानीय कालचक्र मैदान में 29 दिसंबर से तीन दिवसीय टीचिंग (प्रवचन) कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश और विदेश से धर्मावलंबियों के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर लोगों का बोध गया पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग की योजना बाहर से आने वाले अधिकांश लोगों के कोरोना जांच की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


