100 units of blood collected through blood donation camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रक्तदान शिविर के जरिए इकट्ठा किया 100 यूनिट रक्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 10:26 AM (IST)
रक्तदान शिविर के जरिए इकट्ठा किया 100 यूनिट रक्त
बाड़मेर। गुजरात के अहमदाबाद में प्रवासी बाड़मेर के लोगों द्वारा आयोजित बाड़मेर प्रीमियर लीग में आम लोगों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में विमला देवी, डिम्पल धारीवाल और करिश्मा धारीवाल ने महिलाओं और युवतियों को प्रोत्साहित किया। जिससे बड़ी तादात में रक्तदान में महिलाओं की भागीदारी रही। वहीं रोहित बोथरा, मनोज मेहता, विकास धारीवाल ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। बाड़मेर सेवा समाज अहमदाबाद द्वारा आयोजित बाड़मेर प्रीमियर लीग के मैचों में बड़ी तादात में दर्शक पहुंचे और जमकर हूटिंग की। दर्शको ने ‘वी लव बाड़मेर प्रीमियर लीग’ के बैनर लहराए। संघ के अध्यक्ष घेवर चंद धारीवाल ने बताया कि हम बाड़मेर की माटी की खुशबू को अहमदाबाद में बनाए हुए हैं।

[@ ‘हॉट योगा गुरु’बिक्रम चौधरी हुआ कंगाल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement