Advertisement
नाभा जेल पर हमला,6 कैदियों को भगाया,मदद का आरोपी अरेस्ट

पुलिस की गोलीबारी से एक महिला की मौत...
इस बीच पटियाला-गुल्हा चीका सड़क पर पुलिस का सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे वाहन पर पुलिस की गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई।
जेलब्रेक में मदद का आरोपी परमिंदर अरेस्ट...
ताजा खबर ये है कि जेलब्रेक में मदद करने का एक आरोपी परमिंदर सिंह यूपी के शामली से रविवार दिन में अरेस्ट कर लिया गया है। परमिंदर डेढ माह पहले जेल से भागा था। ये जानकारी यूपी पुलिस ने दी है।
उप्र के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने परमिंदर सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि ही है। पुलिस के मुताबिक, परमिंदर को शामली से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह गाड़ी बदलकर भागने की फिराक में था। परमिंदर सिंह से पूछताछ की जा रही है। उसके पास से भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। एक एसएलआर, तीन रायफल सहित काफी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
गौरतलब है कि पंजाब में जेल तोड़कर कैदियों के फरार होने के बाद से ही उप्र में हाई अलर्ट पर है। पुलिस को आशंका थी कि कैदी नेपाल के रास्ते फरार होने की कोशिश कर सकते हैं। इसी क्रम में उप्र के कारागार मंत्री रामूवालिया ने भी जेल में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
गौरतलब है कि नाभा जेल कांड मामले में पंजाब सरकार ने रविवार को महानिदेशक (जेल) को निलंबित कर दिया। साथ ही नाभा जेल के अधीक्षक एवं उपाधीक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। इस घटना की जांच एक विशेष टीम को सौंपी गई है।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले
Advertisement
पटियाला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



