Advertisement
विभिन्न जिलों में बनेंगे 10 अल्पसंख्यक छात्रावास

9 जिलों में बनेंगे 10 छात्रावास-
जयपुर में किशनपोल (बालिका), दूदू, नागौर में कुचामन सिटी (बालिका), बारां, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और चूरू में 50-50 बैड के छात्रावास बनाए जाएंगे। इनमें कुल 28 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन छात्रावासों में कक्षा 9 से लेकर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
100 बैड का वर्किंग वुमेन हॉस्टल -
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा अनुरूप जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनेगा। यह 100 बैड का होगा। इसमें विभिन्न जिलों से जयपुर में आकर कार्य करने वाली अल्प-पारिश्रमिक प्राप्त महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें 10 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
नागरिक सुविधा केंद्र में मिलेगी योजनाओं की जानकारी-
जोधपुर में 12.60 करोड़ रुपए की लागत से अल्पसंख्यक नागरिक सुविधा केंद्र बनेगा। यहां अल्पसंख्यकों से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। केंद्र में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा। विद्यार्थियों और आमजन के प्रोत्साहन के लिए गोष्ठियां भी आयोजित हो सकेंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


