1 thousand a final decision on the new note, there will be Rs 10 plastic notes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

1 हजार के नये नोट पर कोई फैसला नहीं, 10/-का प्लास्टिक का नोट जरूर आयेगा

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 6:18 PM (IST)
1 हजार के नये नोट पर कोई फैसला नहीं, 10/-का प्लास्टिक का नोट जरूर आयेगा
जयपुर। देश में 1 हजार का नया नोट कब आएगा, इसके बारे में अभी कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है, लेकिन 10 रुपये का प्लास्टिक का नोट जरूर आएगा। 10 रुपये के नए प्लास्टिक के नोट को लेकर सुरक्षा संबंधी पूरी क्लीयरेंस हो गई है। यह कहना है कि आरबीआई के डिप्टी गवर्नर सुभाष एस मूंदडा का। जयपुर में आरबीआई के अधिकारियों और बैंकर्स के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नोटबंदी के बाद अब नई करेंसी को लेकर कोई ज्यादा दिक्कत नहीं है। अगर राजस्थान की बात करें तो 55 फीसदी नई करेंसी ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि एटीएम में कैश की स्थिति को लेकर भी उन्होंने राजस्थान प्रदेश के बैंकर्स के साथ रिव्यू किया है। मूंदडा ने कहा कि राजस्थान में डिपाजिट अच्छा हुआ है, लेकिन ऋण देने के मामले को लेकर गिरावट आई है। बैंकर्स को निर्देश दिए गए है कि राजस्थान प्रदेश की कृषि, फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र की योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण दिए जाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 5000 से अधिक जनसंख्या वाले 952 गांव है, जिनमें से 171 गांवों में अभी तक किसी भी बैंक की शाखा नहीं है। बैंकर्स को कहा गया है कि इन गांवों में भी जल्द शाखा खोली जाए। मूंदडा ने कहा कि प्रदेश में डिजिटल बैंकिंग में वृद्धि करने की जरूरत है। आरबीआई ने केंद्र सरकार की डिजिटल योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रसार करने के निर्देश दिए है। दो हजार के नकली चूरन वाले नोट पर भी बोले मूंदडाडिप्टी गवर्नर सुभाष एस मूंदडा ने कहा कि यह बात सही है कि एटीएम से नकली नोट निकलने के मामले सामने आये है, लेकिन इसमें बैंक या आरबीआई की तरफ से कोई गलती नहीं है। अगर गलती की है तो एटीएम में नोट डालने वाली एसेंजी के कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से की है। जिसके खिलाफ संबंधित एजेंसी कार्रवाई कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान सौ से डेढ़ सौ बैंक कर्मचारी होंगे, जिन्होंने ने गड़बड़ी की थी, ऐसी स्थिति में सभी बैंक कर्मचारियों को दोष देना गलत होगा। मूंदडा ने ये भी कहा कि किसी भी नोट पर पैन से कुछ लिखना राष्ट्रीय करेंसी का अपमान है, अगर बैंक वाले लिखा हुआ नोट नहीं लेते है, तो कोई गलत नहीं है। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा, वो भी किसी ऐसे नोट नहीं ले।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement