1 person found dead and other 16 injured in road accident in mirzapur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

17 सवारियों से लदी मैक्स की ट्रक से टक्कर, 1 की मौत अन्य सभी घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 6:24 PM (IST)
17 सवारियों से लदी मैक्स की ट्रक से टक्कर, 1 की मौत अन्य सभी घायल
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ स्थित वाहन स्टैंड से सवारियों को लादकर हलिया बाजार निवासी वाहन चालक गुड्डू हलिया जा रहा था। रास्ते में सवारियों ने चालक को धीरे वाहन चलाने को कहा पर गुड्डू नहीं माना। मैक्स जब देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी के पास पहुंची तो बाएं साइड एक ट्रक पहले से खड़ी थी। तेज रफ्तार मैक्स सामने ट्रक खड़ी होने के कारण तेजी से दूसरी साइड की ओर आयी। इस दौरान सामने से आ रही मिलेट्री की ट्रक से टक्कर हो गयी। मैक्स वाहन के परखच्चे उड़ गये। मैक्स सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे सवारी वाहनों और एम्बुलेंस की सहायता से मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी और 15 लोगों का इलाज हो रहा है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement