1 dead, 40 injured in bus accident in Gujarat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात में बस दुर्घटना में 1 की मौत, 40 घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 4:33 PM (IST)
गुजरात में बस दुर्घटना में 1 की मौत, 40 घायल
जूनागढ़। देवदार से जूनागढ़ जा रही गुजराज परिवहन की एक बस सोमवार तड़के लखतर तालुक के वाना गांव के पास पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 40 यात्री घायल हो गए। जांच अधिकारी नितिनदान गढ़वी ने कहा, “उप अनुभाग अधिकारी की परीक्षा से लौट रहे पुलिस ट्रेनी को ले जा रही राज्य परिवहन की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि दुर्घटना का प्राथमिक कारण ड्राइवर की लापरवाही थी।'' एक अधिकारी ने कहा, “फिलहाल हमारा फोकस घायलों को चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचाने पर था। बस पलटने के कारणों की जांच जारी है। अधिकांश घायल अब सुरेंद्रनगर अस्पताल में हैं, जबकि एक व्यक्ति, जिसे अहमदाबाद अस्पताल भेजा गया था, ने दम तोड़ दिया।”
भाजपा विधायक जगदीश मकवाना ने कहा, "ज्यादातर यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक की मौत हो गई और दूसरे का फिलहाल इलाज चल रहा है।"(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement