Sameera Reddy flaunts baby bump in underwater photoshoot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंडरवॉटर फोटोशूट में बेबी बंप दिखाती नजर आईं समीरा

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जुलाई 2019 5:50 PM (IST)
मुंबई। अभिनेत्री समीरा रेड्डी जो अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहीं हैं, ने मंगलवार को अपनी हालिया अंडरवॉटर मैटर्निटी शूट से सबको चौंका दिया। इन तस्वीरों में समीरा बिकिनी में अपने बेबी बंप दिखाती नजर आ रहीं हैं। एक में वह गुलाबी रंग की बिकिनी में नजर आ रहीं हैं जबकि दूसरे में हरे रंग की बिकिनी पहने समीरा फोटो शूट करते दिख रहीं हैं। किसी होटल के स्वीमिंग पूल के अंदर समीरा ने इस फोटोशूट को करवाया।
समीरा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘‘मुझे कहते हुए गर्व है कि ये तस्वीरें हैशटैग नो फिल्टर हैशटैग नो टचअप हैशटैग नो फोटोशॉप हैं।’’
एक अन्य तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘पूरी तरह से जाने देना और निडर बने रहना ही आजादी है।’’
इसके साथ ही समीरा ने लिखा, ‘‘मैं अपने नौवें महीने में बंप की खूबसूरती को सेलीब्रेट करना चाहती हूं। यह वह वक्त है जब हम काफी कमजोर, थके, डरे हुए, उत्साहित रहते हैं। मैं आपके साथ अपने इस अनुभव को शेयर करना चाहती हूं। हमें हर स्तर पर खुद को प्यार और स्वीकार करने की आवश्यकता है।’’
साल 2014 में समीरा ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे संग शादी की। साल 2015 में उन्हें एक बेटा हुआ।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement