live updates:Google Pixel 2 and Pixel 2 XL launch Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गूगल लाया Pixel 2 और Pixel 2 XL स्मार्टफोन, जानें:कीमत और खास फीचर्स

khaskhabar.com: बुधवार, 04 अक्टूबर 2017 11:36 PM (IST)
गूगल लाया  Pixel 2 और Pixel 2 XL स्मार्टफोन, जानें:कीमत और खास फीचर्स
-पिक्सल 2 में होगा गूगल लेंस फीचर। तस्वीर में से फोन नंबर, ईमेल आईडी निकालकर यूज कर सकेंगे, चीजों के बारे में और जानकारी पा सकेंगे। -पिक्सल 2 में आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा ऐंड्रॉयड ओरियो। -इस फीचर का नाम गूगल ने ऐक्टिव एज रखा है। फोन को स्क्वीज करने पर गूगल असिस्टेंट खुलेगा।
-पिक्सल 2 को स्क्वीज कर लॉन्च कर सकेंगे फंक्शन और ऐप। HTCU 11 में भी है यह फीचर।
-गूगल की सीनियर डायरेक्टर सबरीना एलिस अब लाईव वॉलपेपर फीचर और पिक्सल 2 के डिस्प्ले के बारे में बता रही हैं।
- पिक्सल ङ्गरु 2 में है 6 इंच का डिस्प्ले
-पिक्सल 2 में है 5.2 इंच का डिस्प्ले
-पिक्सल 2 और पिक्सल 2 XL
-गूगल का दावा, पिक्सल 2 में है सबसे तेज फिंगरप्रिंट सेंसर। इन 3 कलर्स में होगा उपलब्ध।
-गूगल पिक्सल 2 से उठा परदा
-पिक्सल बुक के साथ लॉन्च हुआ पिक्सलबुक पेन। मशीन लर्निंग की मदद से पहचान सकेगा हैंड राइटिंग।
-इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। अगर वाई-फाई कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है तो यह खुद आपके फोन से कनेक्ट हो जाएगा। 15 मिनट के चार्ज पर 2 घंटे निकाल सकता है।
-पिक्सल बुक के स्पेसिफिकेशन्स
-यह लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल का कॉम्बिनेशन है।
-अगला प्रॉडक्ट स्लिम गूगल पिक्सल बुक
-मैक्स से आप ऑक्स केबल के जरिये फोन कनेक्ट कर उसका म्यूजिक भी सुन सकेंगे और एआई की मदद से यूट्यूब और दूसरे म्यूजिक ऐप्स से भी म्यूजिक स्ट्रीम कर सकेंगे। मैक्स कास्टिंग को भी सपॉर्ट करेगा।
-399 डॉलर में दिसंबर से मिलेगा गूगल होम मैक्स। साथ में मिलेगा यूट्यूब म्यूजिक का 12 महीने का फ्री सब्स्क्रिप्शन।
-मैक्स में मौजूद है गूगल असिस्टेंट। म्यूजिक बज रहा हो, तो भी आपके कमांड ले सकेगा गूगल होम मैक्स। गूगल होम से 20 गुना पावरफुल साउंड देगा गूगल होम मैक्स
-गूगल के एआई से पावर्ड स्मार्ट साउंड जो आपके स्पीकर को आपके घर और आपकी पसंद के हिसाब से ढलने में मदद करेगा। स्पीकर जहां रखा है वहां के हिसाब से साउंड अजस्ट कर सकेगा।
-अगला प्रॉडक्ट है गूगल होम मैक्स
-बच्चों को नई चीज़ें सिखाएगा, खेल खिलाएगा और कहानियां भी सुनाएगा गूगल असिस्टेंट।
-गूगल होम पर 13 साल के बच्चों के लिए पैरंट्स क्रिएट कर सकेंगे अकाउंट। बच्चों की आवाज़ भी समझेगा गूगल असिस्टेंट।
-गूगल होम और नेस्ट के कैमरा, डोरबेल जैसे प्रॉडक्ट्स मिलकर कैसे करते हैं काम, योकी जानकारी दे रही हैं।
-नेस्ट की सीटीओ योकी मात्स्युओका स्टेज पर आईं।
-स्टेज पर लौटे ऋषि चंद्रा। गूगल होम की वर्किंग पर दे रहे हैं जानकारी।
-आज ही से किया जा सकेगा प्री-ऑर्डर। 19 अक्टूबर से स्टोर्स में होगा उपलब्ध।
-यूएस में सिर्फ 49 डॉलर में मिलेगा गूगल होम मिनी। इन 3 रंगों में मिलेगा।
-360 डिग्री साउंड को कैच कर सकेगा गूगल होम मिनी। फैब्रिक पर टैप कर कर सकेंगे ऑपरेट।
-ईसाबेल ने लॉन्च किया गूगल होम मिनी
-गूगल की सीनियर डिजाइनर ईसाबेल ओलसन स्टेज पर हैं।
-यूके में जल्द गूगल होम में हैंड्सफ्री कॉलिंग फीचर लाया जाएगा।
-जिन 7 देशों में गूगल होम उपलब्ध है वहां वॉइस मैच रोल आउट किया जाएगा।
-होम प्रॉडक्ट्स के जनरल मैनेजर ऋषि चंद्रा स्टेज पर हैं और गूगल होम और असिस्टेंट की जुगलबंदी के बारे में बता रहे हैं।
-पिक्सल की उपलब्धियां बताते हुए रिक ने बताया कि पिक्सल का कैमरा काफी पसंद किया गया।
-हार्डवेयर के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट रिक ऑस्टरलोह अब स्टेज पर हैं।
-पिचाई ने कहा कि गूगल मोबाइल फर्स्ट से एआई फर्स्ट की तरफ बढ़ रहा है और गूगल ट्रांसलेट स्मार्ट हो गया है। पिक्सल फोन्स में ऑब्जेक्ट डिटेक्शन होगा।
-लास वेगस गोलीबारी के शिकार और हरीकेन इरमा में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि।
-पिचाई ने कहा, गूगल अपने हर प्रॉडक्ट के कोर में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस लाने पर पुनर्विचार कर रहा है।
-गूगल पिक्सल 2 लॉन्च इवेंट शुरू। मंच पर आए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई।

यह भी पढ़े : 86000 का iphone 8 प्लस ऐसे पा सकते हैं मात्र 25,800 में, iphone 8 भी..


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement