Advertisement
क्या खाएं जिससे हृदय रोग जिंदगी भर न हो ?

अब मानसिक स्वास्थ्य के लिये अपने मन की इच्छाओं को कंट्रोल करना है जरूरी नहीं कि मेरे पास कार 25/50 लाख वाली नहीं है बड़ा बंगलों नही तो मैं हीन भावना से ग्रसित हो किलसता रहूं दुखी व परेशान रहूं।
,खुशी रूपयों साधनों , विलासिता में नहीं , खुशी है आपके दिमाग में ,कोई चाहे तो सिंपल जीवन सादे विचार में खुश मस्त रह सकता है यह सोच सबसे बेहतर है ,हर वस्तु आपके पास होगी भी तो यह गारंटी नहीं कि इनसे परिवार में, आप में, संतुष्टि मेलजोल प्रेम भी इन्हीं से आयेगा ,
धन साधन साथ में बहुत सी टैंशन भी साथ लाते हैं ,हमने ऐसे अरबपति भी देखे हैं। जिनकी संतानें उनके पास छह महीने सालभर मिलने तक नहीं आते उनके पास समय ही नहीं बात तक करने का तो इस बेकार के साधनों का लाभ क्या?
और डाक्टर कहता है न नमक खाओ और चीनी मीठा बिल्कुल बंद करो ,घी बंद करो तो फिर हमेशा धन जुटाने में व्यस्त रहना किस फायदे के लिये ,धन कमाओ पर हर तरीके कपट या 24 घंटे इसी में पागलों वाली अंतहीन धन कमाने की दौड़ आखिर में दिल दिमाग दोनों को बीमार ही बनाएगी ,घुटने काम नहीं करते , चलने में असमर्थता, कपट पूर्ण जीवन सोच होना भी बीमारी मानसिक चिंता ,जलन ये सब ह्रदय की बीमारी बढ़ाने वाले कारक हैं।
अभी हमने पढ़ा है कि जापान में विश्व को पृथ्वी को व स्वयं को बचाने व प्रदूषण से दूर रहने का एक फंडा चला रखा है , कम से कम साधन , कम से कम मशीनरी घर में रखना ,यानि कम खाना, छोटा घर और एक ही घर ,कोई बड़े बड़े बैंगलो नहीं ,,कम संतान ,छोटी से छोटी कार ,
यह 19/20 लाख की कभी कभार दिखावे के लिये खरीदी 650 सी सी की भड़ भड़ करती मोटरबाइक ,जो खुद को मेंटेनेंस की टैंशन, दुर्घटना का डर दें और पड़ोसी इसकी भड़ भड़ करती बेसुरी आवाज से दुखी रहें किस काम की ,सिर्फ शोशे बाजी यही क्या सुख शांति देगी नहीं, यही अनाप शनाप बीपी और बेकार बिजी रखने वाले सामान आपको कंपनीयां हर साल नया माडल बेच कर अपना उल्लू सीधा कर रही हैं। तो सफल जापानियों ने स्वयं को कम से कम परेशान रखने का फार्मूला बनाया और अपनाया भी है वो है कम से कम उपयोग उपभोग कर और सुखी रह , तभी तो जापान में सबसे अधिक 100 वर्ष तक स्वस्थ जीने वाले व्यक्ति पूरे विश्व से सबसे अधिक हैं।
ईश्वर पर अटूट विश्वास ही आपको मजबूत इरादों वाला हिम्मती बना सकता है ,दूसरो की बुजुर्गों की असहाय की सेवा करना ,सरल ह्रदय ता सें भी रोग पास नहीं आएगा, *नम्रता* *नम्रता* यह किसी फिल्मी हीरोइन का नाम नहीं
यह *नया फंडा है **बिन लाठी के डंडा है। उदाहरण सड़क पर किसी से आपकी स्कूटी,कार हल्के से छू गई ,वो कहने लगा **अबे अंधा है क्या आप क्या प्रतिक्रिया दें यह आप पर निर्भर है
ठंडा ठंडा कूल कूल** आप यह भी कह सकते है भाई अंकल आंटी दीदी बहनजी आपके आशीर्वाद शब्द में शक्ति कम है कृपया कम से कम 11 बार तो अंधा कहें , शायद आपकी दुआ से .25 का चश्मा लग जाय , सामने वाला बस ठंडा होकर खिसिया जाएगा, यह है कूल कूल न लड़ाई ,ना अपने अहम् को सड़क पर किसी अनजान मूर्ख से मूल्यांकन करवाना।
तो ऐसे धनवान जीवन से अच्छा ,सादा जीवन ,संतान सुख और स्वस्थ शरीर यही प्राथमिकता हो तो कभी ह्रदय रोग नहीं होगा , सादा जीवन उच्च विचार यही है सुखी संसार , अच्छा लगा उत्तर , तो सोचना क्या एक बटन दबाओ अपवोट करो।
डा पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी राजस्थान विधान सभा जयपुर।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


