Advertisement
उत्तानमंडूकासन : पेट, फेफड़े और पूरे शरीर के लिए है लाभदायी, मांसपेशियों को भी बनाता है मजबूत

मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के अनुसार, नियमित रूप से उत्तानमंडूकासन का अभ्यास करने से अनेकों लाभ मिलते हैं। उन्होंने आसन को सही तरीके से करने की विधि भी बताई।
इसके लिए वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं (घुटनों के बल बैठकर एड़ियों पर बैठें) और फिर अपने दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर पीठ के पीछे ले जाएं। दाहिने हाथ से बाएं पैर की उंगलियों को पकड़ें और बाएं हाथ से दाहिने पैर की उंगलियों को पकड़ें। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए सामने की ओर देखें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। इस स्थिति में 25 से 30 सेकंड तक रहें, फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आएं।
इससे यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है। जांघों, कूल्हों और टखनों की मांसपेशियों को खींचकर उन्हें मजबूती देता है। यह मन को शांत करता है और तनाव व चिंता को कम करने में मदद करता है। इससे पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। यही नहीं, यह शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है।
हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे करने में कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह देते हैं। घुटनों, टखनों या पीठ में दर्द है, तो इसे करने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन से परहेज करना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


