Advertisement
पेट दर्द की समस्या से हैं परेशान, इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

आयुर्वेद की मानें, तो पेट दर्द तीन तरह का होता है, पहला वातज उदरशूल, जिसमें गैस और मरोड़ होती है। दूसरा पित्तज उदरशूल, जिसमें पेट में जलन और खट्टे डकार आते हैं और तीसरा कफज उदरशूल, जिसमें भारीपन और मतली महसूस होती है।
हर तरह के दर्द के लिए आयुर्वेद में अलग-अलग नुस्खे बताए गए हैं। सबसे आसान और असरदार घरेलू उपाय है अजवाइन और काला नमक। एक चम्मच अजवाइन में चुटकीभर काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से गैस और मरोड़ तुरंत शांत होती है।
इसी तरह हींग पानी भी बहुत फायदेमंद है। चुटकीभर हींग गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं, यह वात को संतुलित करता है। अगर पेट में जलन या बदहजमी है तो अदरक का रस और शहद मिलाकर लें, यह पाचन को सुधारता है। पेट पर हल्का गर्म तौलिया सेंक देने से भी ऐंठन में आराम मिलता है।
सौंफ की चाय भी पेट दर्द की एक प्राकृतिक दवा है। एक चम्मच सौंफ को पानी में उबालकर हल्का गुनगुना पीएं। यह गैस और भारीपन को दूर करता है।
अगर दर्द बार-बार होता है, तो कुछ आयुर्वेदिक दवाएं भी मददगार हैं, जैसे हिंगवाष्टक चूर्ण (गैस और मरोड़ के लिए), त्रिफला चूर्ण (कब्ज के लिए) और अविपत्तिकर चूर्ण (पित्त संतुलन के लिए)। इनका सेवन हमेशा वैद्य की सलाह से ही करें।
इन उपायों के साथ ही जीवनशैली में कुछ बदलाव भी बहुत जरूरी हैं। रोज सुबह गुनगुना पानी पीएं, हल्का और सुपाच्य भोजन करें और खाना खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत डालें। इसके अलावा, बहुत ठंडी या तली चीजों से परहेज करें और तनाव से दूर रहें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


