Advertisement
रिश्ता टूटने पर खुद को संभाले ऐसे, हो सकें तो एक बार फिर दे मौका...

जब हम किसी को प्यार करते हैं, और वो प्यार हमारी तरफ़ लौटकर नहीं आता, तब समझ जाना चाहिए कि आप अपना टाइम वेस्ट कर रहे हैं। ऐसे रिश्ते से बाहर आने में ही भलाई है। क्योंकि जब तक हमारे दिल के आईने में किसी ग़लत व्यक्ति की तस्वीर दिखती रहेगी, तब तक किसी दूसरे व्यक्ति का सही अक्स कैसे दिखाई दे सकता है, भला!
अकेले न हो परेशान...
रिश्ता टूटने के बाद ऐसा लगता है माने जिदंगी खत्म हो गई है। लेकिन आपको संभलना होगा क्योंक आपकी ज़िंदगी अभी ख़त्म नहीं हुई है। एक बार फिर अपनी ज़िंदगी पर अपना कंट्रोल बनाएं। ऐसे रिश्ते से निकलना आसान काम नहीं है। ऐसे में न तो मदद लेने से हिचकिचाएं, और न ही आंसुओं पर बांध लगाएं। रोने से आप हल्का महसूस करेंगे। परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के आसपास रहने से आप जल्दी सदमे से उबर पाने में सफल होंगी और पुरानी कड़वी यादों को मन ही मन नहीं दोहराएंगी।
ये भी पढ़ें - जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features



