Study says, 4.2 crore Indians suffer from thyroid diseases, iodine must Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

4.2 करोड़ भारतीयों में थायरॉइड हार्मोन स्तर असामान्य, जरूरी है आयोडीन

khaskhabar.com: शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 3:12 PM (IST)
4.2 करोड़ भारतीयों में थायरॉइड हार्मोन स्तर असामान्य, जरूरी है आयोडीन
आयोडीन के कुछ अच्छे स्रोत पनीर : डेयरी उत्पादों में यह आयोडीन का सबसे समृद्ध स्रोत है। पनीर की दो किस्मों - चेड्डार और मोजरेला में यह खनिज अधिक होता है। समुद्री शैवाल : इस समुद्री भोजन में आयोडीन पाया जाता है। कैल्प आयोडीन का यह सबसे समृद्ध सीविड सोर्स है।
अंडे : अंडे के योक में आयोडीन होता है।
दूध : अध्ययन से पता चलता है कि 250 मिलीलीटर दूध में लगभग 150 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है।
दही : एक कप दही में करीब 70 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है, यानी दैनिक जरूरत की करीब आधी मात्रा। यह पेट के लिए भी अच्छा है और कैल्शियम व प्रोटीन से भरपूर है।
इन खाद्य पदार्थो के अलावा आयोडीन के कुछ अन्य अच्छे स्रोत हैं- केले, स्ट्रॉबेरी, हरी पत्तेदार सब्जियां, प्याज और मीठे आलू, अनाज, नट्स और मूंगफली, जौ वगैरह।

ये भी पढ़ें - क्या जानते है आप खजूर के इतने चमत्कारी लाभ!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement