Advertisement
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी के बाद दक्षिण कोरिया एमपॉक्स को लेकर सर्तक

एमपॉक्स से रोकथाम के लिए केडीसीए ने शुक्रवार को फैसला लिया है कि प्रमुख देशों से आने वाली सीधी उड़ानों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए गेट पर क्वारंटीन की व्यवस्था की जाएगी। डॉक्टर मौके पर तैनात रहेंगे।
अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि देश में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें एमपॉक्स के शुरुआती लक्षणों को पहचानने के बाद तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
केडीसीए के अनुसार, 9 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में इस वर्ष 10 एमपॉक्स मामले सामने आए, 2023 में 151 मामले दर्ज किए गए थे। एजेंसी ने बताया कि इस वर्ष सभी मामले 20 से 40 वर्ष की आयु के पुरुषों से जुड़े थे, जिनमें से नौ घरेलू मामले थे और एक विदेश यात्रा से जुड़ा था।
केडीसीए की सलाह है कि किसी भी अजनबी के करीब जाने से लोग बचें और अगर संपर्क में आएं तो तुरंत जरूरी परीक्षण करा कर वैक्सीन लगवाएं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


