khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 10:45 AM (IST)
न्यूयॉर्क। इंसान को छह से आठ घंटे तक सोना चाहिए। पांच घंटे तक की कम नींद
भी याददाश्त को कमजोर कर सकती है। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है। यह
अध्ययन दिमाग के एक हिस्से हिप्पोकैम्पस में तंत्रिका कोशिकाओं के बीच
जुड़ाव न हो पाने पर केंद्रित है। इस हिस्से का ताल्लुक सीखने और याददाश्त
के साथ है। बताया गया है कि कम सोने का याददाश्त पर कैसे नकारात्मक प्रभाव
पड़ता है।
[#अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे