Skin protection from sunburn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनबर्न से त्वचा की यूं करें सुरक्षा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 मई 2018 6:59 PM (IST)
सनबर्न से त्वचा की यूं करें सुरक्षा
नई दिल्ली। गर्मियों में तेज धूप में रहने से त्वचा पर सनबर्न और टैनिंग हो जाती है, ऐसे में इससे बचने के लिए त्वचा की खास देखभाल करनी चाहिए। डॉक्टर इंस्टा के एमडी (त्वचारोग विशेषज्ञ) पुनीत मदान और सौंदर्य विशेषज्ञ आकृति कोचर ने सनबर्न से त्वचा को सुरक्षित रखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं : * सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की कोशिश करें, क्योंकि इस दौरान तेज धूप होती है, अगर संभव हो तो इस दौरान किसी गतिविधि से बचने की कोशिश करें, लेकिन अगर जरूरी काम है तो जितना संभव हो सके छाए में रहे या छतरी लेकर निकलें।
* हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसे लगाए बिना घर से बाहर नहीं निकलें। बाहर निकलने से कम से कम 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं और हर दो-तीन घंटे पर इसे लगाने की कोशिश करें। त्वचा के अनुसार सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) 15 या इससे ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement