Advertisement
स्वास्थ्य के लिए वरदान है शीशम, इन समस्याओं का करता है खात्मा

प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के अनुसार, आंखों की बीमारी में राहत के लिए भी शीशम का इस्तेमाल किया जा सकता है। शीशम का तेल त्वचा संबंधित रोगों में भी राहत देता है। इससे खुजली ठीक होती है और दाग भी मिट जाते हैं। वहीं, काढ़े के सेवन से महिलाओं में होने वाले लिकोरिया की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है।
वैद्य जी की मानें तो दस्त को रोकने के लिए भी शीशम का उपयोग किया जा सकता है। इसका काढ़ा पीने से लाभ मिलता है। इससे मूत्र संबंधी व्याधि दूर करने में शीशम उपयोगी साबित होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है और रक्त विकार को दूर करता है।
आयुर्वेदाचार्य ने बताया, "शीशम का रस शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। पत्तों से बने काढ़े को पीने से अर्थराइटिस के दर्द और सूजन से राहत मिलती है। इन चमकीले हरे पत्तों को सेंककर सीधे जोड़ों पर लगाने से भी आराम मिलता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


