Researchers study patterns of back pain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोगों को सबसे ज्यादा बार होने वाली बीमारी पीठ का दर्द : रिसर्च

khaskhabar.com: सोमवार, 14 जनवरी 2019 1:02 PM (IST)
लोगों को सबसे ज्यादा बार होने वाली बीमारी पीठ का दर्द : रिसर्च
टोरंटो। शोधकर्ताओं ने पीठ के दर्द और काम करने में असमर्थता के संबंध में मरीज के लक्षणों का लंबे समय तक अध्ययन किया है और पता लगाया है कि दर्द कितने तरह के होते हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लक्षणों के संबंध में दवाइयों (नशीली दवाइयों सहित) और स्वास्थ्य देखभाल के प्रभाव की पहचान की। दुनिया में लोगों को सबसे ज्यादा बार होने वाली बीमारी पीठ का दर्द है।
कनाडा के टोरंटो स्थित अध्ययन के लिए यूनिवर्सिटी हेल्थ नेटवर्क के क्रेंबिल रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने 16 वर्षों तक 12,782 लोगों को शामिल किया।
यह निष्कर्ष बीमारी के साथ होने वाली सह-बीमारी, दर्द, असमर्थता, अफीम से बनी दवाई या अन्य दवाई के उपयोग और हेल्थकेयर विजिट के कारकों से प्राप्त हुआ।
प्राप्त परिणामों के अनुसार, लगभग आधे (45.6 फीसदी) लोगों ने कम से कम एक बार पीठ में दर्द की शिकायत की।
अध्ययन में दर्द के चार समूह बनाए गए- परसिस्टेंट (18 फीसदी), डेवलपिंग (28.1 फीसदी), रिकवरी (20.5 फीसदी) और अकेजनल (33.4 फीसदी)।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement