Advertisement
बार-बार गैस बनना सिर्फ पाचन ही नहीं लिवर की परेशानी का हो सकता है कारण, न करें नजरअंदाज

बहुत कम लोग जानते हैं कि लिवर की सहायता से ही पाचन क्रिया सही तरीके से हो पाती है। लिवर खाना पचाने के लिए रोजाना एक तय मात्रा में पित्त बनाता है, जो वसा को तोड़ने और खाने को पचाने में मदद करता है। ऐसे में अगर लिवर कम या अत्याधिक पित्त बनाता है तो इसका सीधा असर पाचन पर पड़ता है। अगर लिवर की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है तो पेट से जुड़े रोग परेशान करने लगते हैं, जैसे बार-बार गैस बनना, ब्लोटिंग होना, हल्का पेट दर्द होना, खाना कम पचना, और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं। पेट के साथ-साथ लिवर को भी स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।
देर रात खाना, जंक फूड का सेवन, और अत्यधिक तला-भुना खाना जैसी आदतें लिवर को कमजोर करती हैं और पाचन भी प्रभावित होता है। ऐसे में लिवर का ध्यान रखना जरूरी है और लिवर को डिटॉक्स जरूर करें। आयुर्वेद में लिवर को डिटॉक्स करने के कई तरीके बताए गए हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट गिलोय का रस पिएं। यह रस रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और लिवर की कार्यप्रणाली को भी दुरुस्त करता है।
इसके साथ ही आहार में ढेर सारा फाइबर लें। लिवर के लिए फाइबर बहुत फायदेमंद होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए चीनी का इस्तेमाल कम करें। रिफाइंड चीनी लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


