Know these things before buying bed linen Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेड लिनेन खरीदने से पहले जाने ये बातें

khaskhabar.com: शनिवार, 21 दिसम्बर 2019 4:36 PM (IST)
बेड लिनेन खरीदने से पहले जाने ये बातें
चादर की बुनाई : चादर की बुनाई का ध्यान रखना भी अति आवश्यक है। यह बिस्तर की चादर के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। सबसे ज्यादा लोकप्रिय बुनाई परकेल है, क्योंकि यह हल्का होने के साथ ही बिस्तर पर आसानी से सेट हो जाता है। वहीं साटन बुनाई वाली चादर नर्म होने के साथ ही चमकीला होता है, जो दिखने में भव्य लगता है। थ्रेडकाउंट : थ्रेडकाउंट आम तौर पर उन धागों के लिए प्रयोग में लाया जाता है, जिनका प्रयोग प्रति एक वर्ग इंच में बुनाई के लिए किया जाता है। अधिक धागों से बुनी गई चादर ऊच्च गुणवत्ता वाली होती है। वहीं इसके साथ ही आपको अपने बिस्तर के गद्दे के हिसाब से चादर की साइज का भी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। पोर्टिको क्राफ्ट के बिस्तर के चादर काफी मुलायम, नर्म और आरामदायक होते हैं।
--आईएएनएस

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement