know, how father can help fight obesity: study Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए, कैसे पिता बचा सकते हैं मोटापे से

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 3:19 PM (IST)
जानिए, कैसे पिता बचा सकते हैं मोटापे से
यह शोध जर्नल ऑफ बिहेवियर न्यूट्रिशन एंड फिजिकल एक्टिविटी में प्रकाशित किया गया है। प्रमुख शोधकर्ता और कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ ग्यूलेफ के प्रोफेसर जेस हाइनेस का कहना है, हमारे शोध में बच्चों के ऊपर पिता के प्रभाव का अध्ययन किया गया। साथ ही यह भी देखा गया कि पिता किस प्रकार अपने बच्चों में स्वास्थ्यवर्धक आदत विकसित करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा जो युवा वयस्क स्थाई परिवारों में पलते-बढते हैं और अगर माता-पिता के साथ उनका रिश्ता गुणवत्तापूर्ण होता है, तो उनके स्वस्थ आहार, गतिविधि तथा अच्छी नींद लेने की संभावना ज्यादा होती है, जिसके उनमें मोटापे की संभावना घट जाती है। जो लडकियां स्थायी परिवारों में पलती-बढती हैं, उनके फास्ट फूड खाने की संभावना कम होती है, जिससे उनके मोटापे के शिकार होने की संभावना भी कम होती है। हाइनेस ने बताया, ऎसा प्रतीत होता है कि पिता-पुत्र के रिश्तों का बेटे पर कहीं अधिक प्रभाव पडता है, जबकि मां-बेटी के रिश्ते में बेटी पर कम प्रभाव पडता है।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement