Advertisement
दूध के बारे में सवाल जो जानना जरूरी है, यहां पढ़ें

जवाब:
पहली बात तो यह है कि हमें किसी भी पशु को पालने की जरूरत ही नही है। पालने के बहाने हम उसके गलेमें रस्सी डालकर उसको बंधक बनाते हैं और उसको आजीवन कारावास की सजा दे देते है, बिना किसी गुनाह के। यह प्रकृति की दृष्टि से एक सबसे बड़ा गुनाह है। प्रकृति ने सभी जीवोंको स्वतंत्रता दी है। अब आप कहेंगे कि हम उसको बांधकर उसको खाना-पीना, इलाज और सर्दी-गर्मी-जंगली जानवरों से रक्षण देते हैं। मैं इसके जवाबमें आपसे दो प्रश्न करना चाहूंगा ... पहला... किसी पशुने आपसे यह सहुलियत मांगी है? दूसरा ... क्या आप उसकी जगह होते तो स्वतंत्रता के बदलेमें यह सहुलियतें पसंद करते? कुछ लोग दूसरे प्रश्न के जवाबमें गुलामी पसंद करें, यह हो सकता है। आजके जमानेमें कुछ पैसों के लिए अपना समय और मानसिक-शारिरिक स्वास्थ्य देकर बड़ी कंपनियों में जॉब करनेवाले ऐसी गुलामीको पसंद कर सकते हैं । इन्सानोमें गुलामी की मानसिकता है। परंतु पशुओं में नहीं ।
दूसरी बात...
जो आज दूध देते हैं, वह सभी प्राणी जब दूध देना बंध करते हैं तब उन सभी की मृत्यु तो कतलखाने में ही होती है। आज नही तो कल उनको तो कटना ही है।
तीसरी बात ... लाखों डेरिया हैं। लाखों टन दूध की खपत हररोज होती हैं। वैसे ही उतने ही कतलखाने हैं। लाखों टन मांस की खपत भी होती है और विदेशों में भी भेजा जाता है। तो क्या? तो यह सही हो गया?
चौथी बात ... पीढ़ियों से हम दूध पीते आ रहे हैं। आप सतीप्रथा के बारे में जानते ही होंगे। राजा राममोहनराय ने उसको बंध करवाया । पहले कई पीढियों से मंदिरोंमें बकरे कटते थे। वो सब आज बंध है। तो कोई रीत या रिवाज़ पीढ़ियों से चले आने से वो सही होने का प्रमाण नही मिलता। वो गलत भी हो सकता है।
सवाल:
नागपुर में हमारे डॉक्टर श्री राजेंद्रजी सारडा उम्र 78 साल सिर्फ दूध ही पीते हैं और वह भी भैंस का दूसरा कुछ भी नहीं खाते पीते हैं और स्वस्थ भी हैं।
मैं भी 70 साल से गाय भैंस सभी डेयरी का दूध पीते आ रहा हूं कभी कोई समस्या नहीं हुई है।
हमारे जैसे और भी बहुत से लोग हैं जो वर्षो से नियमित दूध पीते आ रहे हैं। आप हमसे संपर्क कर सकते हैं और हम जैसे लोगों से प्रेरणा लेकर अपने विचार और शोध में बदलाव कर सकते हैं।
जवाब:
हजारों लोग मांस, मच्छी, अंडा... वगैरह खाकर सौ साल से भी ज्यादा जिये है और वह भी पूरी तंदुरुस्ती के साथ। बिना कोई बीमारी के। जापान में sea food खाकर सबसे ज्यादा जीनेवाले लोग मौजूद है। तो क्या आप इससे इन सब चीज़ों को खानेलायक मानेंगे?
सवाल:
बाकी आपकी मर्जी। लाखो लाखो टन दूध रोज सिर्फ भारत में नहीं पूरे विश्व में बिक रहा है और लोग पी भी रहे हैं।दूध पीकर ही आज तक कोई मरा नहीं है और दूध पीने से ही किसी का स्वास्थ्य बिगडा है ऐसा कोई प्रमाण नहीं है।
दूध का उपयोग किए बिना गाय भैंस बकरी जिनकी संख्या करोड़ों में है इनका क्या होगा कौन इन्हें पालेगा। हकीकत तो यह भी है कि जो दुधारू नहीं है उन्हें तो कत्लखाने में बेच दिया जाता है। अब यदि आप दूध पीना हानिकारक है बता देंगे तो बाकी सब का भी वही हाल होगा।
जवाब:
यह करोड़ो दुधारू प्राणी कतलखाने में जाकर ही मरेंगे। आज नही तो कल। जब हम सब दूध पीना छोड़ देंगे तब इन प्राणियों के दूध से मिलती रोजाना आय बंध हो जाएगी तब कोई इसे नही पालेगा। तब सभी कतलखाने अपनेआप बंध हो जाएंगे। क्योंकि एक पशु को उसके पुख्त होने तक खर्चा करके खिलाना-पिलाना और उसके बाद उसको कतल करके मांस बेचना बहुत ही महंगा पड़ेगा। तब मांस की कीमत कई गुना ज्यादा होगी।
एक गंभीर बात और...
पशुओं में puberty जन्म के बाद 3-4 सालमें आ जाती है। उनका दूध पीने से इन्सानोमें भी puberty जल्दी आती है। आजकल के बच्चे उम्र से पहले पुख्त हो जाते हैं और समय से पहले विकार जाग जाता है, उसका कारण यह प्राणिजन्य दूध है। जल्दी पुख्तता आने के कारण आयुष्य भी कम हो जाता है। इन पशुओं का कुदरती आयुष्य 25 साल होता है। दूध उद्योग के कारण वे 15-17 साल ही जीते हैं। जिनका आयुष्य कम हो उनके शरीर का द्रव्य हमारे शरीरमें डालने से हमारा आयुष्य भी कम होता है। ये बातें आज spiritual science मानता है। और इसी कारण आज की तारीख में विदेशों में लोग बहुत तेजी से वीगन बन रहे हैं और डेयरी प्रोडक्ट का त्याग कर रहे हैं। हम भारतीयों की सबसे बड़ी कमनसीबी यह है कि जब कोई भारतीय कहता है तो कोई नही मानता परंतु विदेशी चीज़े और विचार अपनाने के लिए उत्सुक रहते है। आज की मेडिकल इंडस्ट्री और जंक फूड उसका सबसे बड़ा प्रमाण है।
बाकी आपकी मर्जी।
धन्यवाद।
डा पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी राजस्थान विधान सभा जयपुर।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


