Advertisement
प्रोटीन सप्लीमेंट लेने पर भी नहीं बन रही बॉडी तो जान लें इसका कारण

आयुर्वेद में काली मिर्च और अदरक को पाचन शक्ति का रक्षक माना गया है। अगर प्रोटीन के साथ काली मिर्च और अदरक का चूर्ण चुटकीभर मिला लेते हैं तो प्रोटीन को पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। इससे शरीर में प्रोटीन का अवशोषण 30 फीसदी बढ़ जाएगा और पेट में भारीपन की समस्या भी नहीं होगी। पपीता और अनानास भी प्रोटीन को पचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। पपीते में पैपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जबकि अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है। ये दोनों एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं। इसलिए अपने आहार में पपीता और अनानास जरूर शामिल करें।
प्रोटीन को पचाने में आयुर्वेदिक पाउडर त्रिकुट लेना भी लाभकारी होता है। इसमें अदरक, काली मिर्च और पीपली होती है, जो मंद पड़ी पाचन अग्नि को तेज करती हैं। इसके साथ ही अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। अगर नींद गहरी और शांत आती है, तब भी शरीर में प्रोटीन का अवशोषण अच्छे से होता है। तो अगर आप प्रोटीन के लिए सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


