Advertisement
घर को सजाएं ऐसे, देखते रह जाएंगे पडौसी

घर को सजाने के लिए आप सीप का भी उपयोग कर सकते है। जब भी आप समुद्र तट की सैर पर जाएं, वहां से सीपों से बनी घरेलू डेकोरेशन के सामान लाना कतई न भूलें। सीपों का इस्तेमाल घर में कई क्रिएटिव तरीकों से किया जा सकता है। जितने प्रकार से आपको घर में सीपों का इस्तेमाल समझ में आएं करें। सीपों का यूज कैंडिल स्टैंड के लिए करना सबसे अच्छा लगता है।
घर की सजावट में सबसे जरूरी प्रॉपर लाइट ...
घर की सजावट में सबसे ज्यादा जरूरी प्रॉपर लाइट का होना होता है। घर के कोनों में लाइट लगाएं। अलमारियों में कन्सील लाइट को लगाएं। हल्की और कम रोशनी की लाइट कमरे में अच्छी लगती है जिससे आंखों को सुकून और आराम मिलता है। डाईनिंग पर भी प्रॉपर लाइट रखें ताकि एक अलग सा फील आएं।
सभी सामान अपनी जगह पर हो...
घर को सजाने में सबसे बड़ा हाथ सामान की व्यवस्था का होता है। घर के सभी सामान को अपनी जगह पर रखें। जो सामान जहां का हो, उसे तुंरत यथास्थान पंहुचा दें।
कांच में सामान को डेकोरेट करें...
घर की क्रॉकरी से लेकर हर अच्छे और मंहगे सामान को कांच की अलमारियों में प्रॉपर सेट करें। उन्हे समय-समय पर साफ करते रहें और कभी-कभार उनको इधर से उधर भी कर लें ताकि घर में कुछ चेंज सा लगे।
टेबल फ्रेम्स...
छोटे-छोटे फैंसी डिनर टेबल फ्रेम्स से घर को सजाएं। विभिन्न आकार के ग्लास को डेटोरेटिव आइटम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है तो वाकई में घर की सजावट में चार चांद लगा देते है।
दीवार पर सीढी बनवाएं...
बाथरूम की दीवार पर सीढियां बनवाएं, इससे घर का लुक भी नया आएगा और आप इन सीढियों पर अपनी टॉवल और कपड़े भी रख सकते है। ऐसा बाथरूम, एक ट्रेडीशनल बाथरूम से हटकर लगता है।
ये भी पढ़ें - गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features



