How to stay safe from the deadly effects of air pollution? Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वायु प्रदूषण के घातक प्रभावों से कैसे रहें सुरक्षित?

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 नवम्बर 2019 3:40 PM (IST)
वायु प्रदूषण के घातक प्रभावों से कैसे रहें सुरक्षित?
मास्क पहनें : जब वायू प्रदूषण का स्तर गंभीर हो, उस समय मास्क का उपयोग करें। मास्क में कार्बन फिल्टर और एक्जहास्ट वैल्यू होना चाहिए। मास्क ऐसा हो कि आपके चेहरे पर फिट हो जाए, साथ ही इसे पहनना आरामदायक हो, ताकि आप लम्बे समय तक इसे पहने रख सकें। सुनिश्चित करें कि मास्क और त्वचा के बीच अंतर न हो ताकि प्रदूषित हवा सांस के साथ भीतर न जा सके। खुले में व्यायाम न करें : खुले में भारी व्यायाम न करें, जैसे साइकल चलाना, जॉगिंग। खासतौर पर सुबह और शाम के समय वायू प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा होता है, उस समय बाहर न जाएं। इसके बजाए घर के भीतर व्यायाम या जिम कर सकते हैं। बच्चों के लिए भी आउटडोर गतिविधियां सीमित कर दें। विटामिन सी से युक्त आहार लें: अपने आहार में विटामिन सी, मैग्निशियम, ओमेगा फैटी एसिड का सेवन भरपूर मात्रा में करें। ये पोषक तत्व शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं और आपको प्रदूषण के घातक प्रभावों से सुरक्षित रखते हैं।
गुड़ क सेवन करें : गुड़ आपको वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से बचाता है, यह प्राकृतिक क्लेंजिंग एजेन्ट है, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है।
खूब पानी पीएं : इससे शरीर के वायुमार्ग साफ हो जाते हैं। नियमित चाय के बजाए हर्बल चाय, अदरक या तुलसी की चाय पीएं, यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है।
सुरक्षित रहें : व्यस्त स्थानों, भीड़भाड़ भरे इलाकों या कन्सट्रक्शन साईट के नजदीक न जाएं। अगर सांस लेने में तकलीफ हो, बहुत ज्यादा खांसी हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - पाएं कैटरीना-दिव्यांका जैसी Glowing Skin

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement