Advertisement
कोरोना वायरस के खिलाफ 'कवच' फीफाट्रोल असरदार

कोविड जांच, उपचार और निगरानी तीन बिंदुओं पर केंद्रित एनआरडीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वक्त करीब 13 मोबाइल एप ऐसे हैं जिनके जरिए इस महामारी से जुड़ी सत्य जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। यह सभी भारतीय एप निशुल्क डाउनलोड किए जा सकते हैं जिसमें आरोग्य सेतु भी शामिल है।
इनके अलावा संक्रमण के सर्विलांस को लेकर करीब 22 तकनीकों पर काम चल रहा है। इनके अलावा तकरीबन 31 अध्ययन जांच किट्स को लेकर संचालित हैं। करीब 60 अध्ययन ऐसे हैं जो अस्पतालों में दिए जाने वाले कोविड उपचार पर केंद्रित हैं। आईआईटी रोपड़ के इंजीनियर ऐसे वार्डबूट का निर्माण कर रहा है जो संबंधित अस्पताल के कंट्रोल रूम से रिमोट द्वारा संचालित होगा और कोविड मरीज को उसके कमरे में जाकर दवा और खाना दे सकेगा।
सीएसआईआर के महानिदेश डॉ. शेखर सी मांडे ने एनआरडीसी द्वारा तैयार 200 कोविड तकनीकों की इस रिपोर्ट को लांच किया। इसमें कोविड की पहचान करने, जांच करने और उपचार एवं रोकथाम की अनेक तकनीकों को सूचीबद्ध किया गया है। फीफाट्रोल को उपचार एवं रोकथाम तकनीकों की श्रेणी में स्थान दिया गया है।
एनआरडीसी के प्रबंध निदेशक डा. एच. पुरुषोत्तम के अनुसार, सभी हितधारकों के लाभ के लिए सर्वाधिक प्रासंगिक और उभरती हुई स्वदेशी एवं नवाचार तकनीकों का संकलन किया है। यह संकलन नीति निर्माताओं, उद्योग जगत और शोधकर्ताओं के लिए एक संदर्भ का काम करेगा। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


