Advertisement
एका पाद गलावासन: न सिर्फ शरीर, बल्कि मन की एकाग्रता भी बढ़ाएगी यह योगासन

इसी के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। इसके करने के दौरान पेट की मांसपेशियों की मालिश होती है, जिससे पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।
मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा पादांगुलि शक्ति विकासक क्रिया के अभ्यास की सरल विधि के बारे में विस्तार से जानकारी देता है। इसको करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को दूसरे पैर पर मोड़कर रखें। अब आपको इसी पोजिशन में हाथों के बल पर नीचे बैठना है। इसके बाद दोनों हाथों के बल पैर और कमर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाना है। अपनी क्षमतानुसार इस अवस्था में रहें। फिर दोबारा नॉर्मल अवस्था में आ जाएं।
'एक पाद गलवासन' के नियमित अभ्यास से संतुलन बेहतर रहता है, थकान कम होती है। हालांकि, शुरुआत में इसे किसी योग एक्सपर्ट की देख-रेख में करना चाहिए। अगर आप आपको कलाई में कोई पुरानी या हाल की चोट है या फिर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस आसन का अभ्यास न करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


