Advertisement
रोजाना 5 मिनट वज्रासन करने से मोटापा होगा कम, शरीर दर्द से मिलेगी राहत

जब हम कभी-कभी अपना पसंदीदा खाना बहुत ज्यादा खा लेते हैं, तो पेट भरा-भरा लगता है और सीने के नीचे दबाव महसूस होता है। ऐसे समय में वज्रासन करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर हम खाने के बाद 3 से 5 मिनट वज्रासन में बैठ जाएं, तो खाना जल्दी पचता है और पेट हल्का महसूस होता है। पाचन क्रिया अच्छी रहने के साथ-साथ वज्रासन से शरीर की मांसपेशियां भी लचीली बनती हैं। यह पीठ के निचले हिस्से के दर्द को भी दूर करता है। यह आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
कैसे करें ये आसन- वज्रासन करने का सही तरीका बहुत आसान है। सबसे पहले अपने घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर अपनी पीठ को सीधा रखें ताकि आपकी रीढ़ की हड्डी सही स्थिति में हो। अपने पैर जमीन पर इस तरह रखें कि पैर की उंगलियां जमीन की तरफ हों और एड़ियां ऊपर की ओर रहें। अब अपनी सांसों पर ध्यान दें और इस मुद्रा को कुछ मिनट तक बनाए रखें। इस तरह वज्रासन करने से शरीर को आराम मिलता है और कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


