Advertisement
क्या ज्यादा पानी पीने से हुई थी ब्रूस ली की मौत? शोधकर्ताओं के दावे ने दुनिया को था डराया, जानें कितना वॉटर इनटेक जरूरी

ये शोध बताते हैं कि पानी हमारे जीवन की जरूरत तो हैं शरीर को हाइड्रेट तो रखते हैं। लेकिन यही पानी कुछ लापरवाही से मौत का सबब भी बन जाते हैं।
शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाने पर इसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। वैसे ही पानी की मात्रा ज्यादा हो जाने पर इसे ओवरहाइड्रेशन कहा जाता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जब हमारे शरीर में बहुत ज्यादा पानी होता है, तो किडनी अतिरिक्त फ्लूइड को बाहर नहीं निकाल पाती है।
बहुत ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है, जिसे हाइपोनैरेमिया कहा जाता है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब शरीर का सोडियम लेवल बहुत कम हो जाता हैं। इससे सिरदर्द, उल्टी, थकान और में ब्रेन में सूजन तक हो सकता है।
ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर दिन भर में पानी पिएं तो कितना पिएं? एक्सपर्ट कहते हैं कि हर व्यक्ति के लिए उसकी शारीरिक स्थिति जैसे -लंबाई, वजन और व्यायाम की आदत अनुसार पानी पीने की मात्रा घट बढ़ सकती है। लेकिन फिर भी दिन भर में 8-10 गिलास पानी के सेवन को आदर्श माना गया है। मतलब इतना पानी पीने से कोई नुकसान नहीं है। जल ही जीवन है और मानवजाति के लिए जरूरी भी है लेकिन सही मात्रा बहुत आवश्यक है।
ब्रूस ली ने 'बी वाटर माईफ्रेंड' के कोट को फेमस किया था, लेकिन ये भी अचरज की बात है कि वॉटर ही उनकी मौत का कारण भी बना। सालों बाद एक रिसर्च ने हिंट दिया और दुनिया को हिला कर रख दिया।
---आईएएनएस /
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


