Coronavirus: Do not fear, fight and check these things revealed in the investigation! Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus : डरें नहीं, लड़ें और जांच में सामने आई इन बातों पर करें गौर!

khaskhabar.com: शनिवार, 07 मार्च 2020 4:51 PM (IST)
Coronavirus : डरें नहीं, लड़ें और जांच में सामने आई इन बातों पर करें गौर!
प्रमुख भ्रांतियां, अफवाहें और सावधानियां: - मास्क पहन लेने से आप कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं ये एक भ्रान्ति मात्र है, कोरोना वायरस हवा से कहीं ज्यादा सर्फेस पर पाया जाता है। इसलिए सार्वजनिक और भीड़ भाड़ वाली जगह को छूने से बचें, किसी बीमार व्यक्ति के सीधे संपर्क में न आएं और घर आकर सबसे पहले हाथ धुलें। गंदे हाथ को मुंह में डालना, आंखें मलना आदि ज्यादा खतरनाक है। इसलिए मास्क उनके लिए ज्यादा जरूरी है जिनमें लक्षण हैं, और मास्क भी विशेष तौर पर डिजाइन किए गए। मार्केट में उपलब्ध ज्यादातर मास्क इस मामले में बेअसर हैं। -हैंड सैनिटाइजर ही हाथ साफ करने का विकल्प है, एक अफवाह ये भी है जिसके कारण लोग परेशान हैं। किसी भी सामान्य साबुन से अच्छी तरह हाथ धुलना ही पर्याप्त है। सैनिटाइजर जरूरी है ये सिर्फ भ्रांति है।
-शराब पीने से, गरम पानी पीने से, काली मिर्च और अदरक के सेवन से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है, ऐसी बातों पर तो लिखना भी उचित नहीं है
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, विशेषकर जब आपकी उम्र 60 या उससे ज्यादा है।
-बिना डॉक्टर की सलाह के एंटी-बायोटिक्स का सेवन न करें वो आपके खतरे को और बढ़ा सकता है।
-गर्मी में वायरस यूं तो कमजोर पड़ जाते हैं पर अभी तक इसका सीधा कनेक्शन सामने नहीं आया है, कोरोना वायरस भूमध्य रेखा के समीप देशों जैसे सिंगापुर में भी फैल रहा है, हां इसका प्रभाव कम तापमान वाले देशों में ज्यादा है। इसलिए ये कहना कि अप्रैल आते-आते आपको इसका असर कम होता दिखेगा पूरी तरह से गलत भी नहीं है।

क्या है आपका सामाजिक कर्तव्य

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement