Advertisement
इन चीजों का सेवन करने से दूर होती है यूरिन के दौरान होने वाली जलन

आम तौर पर यह समस्या शरीर में पानी की कमी के कारण हो जाती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो यूरिन का रंग पीला हो जाता है। पानी लेने की मात्रा को हमेशा अधिक रखें इससे पेशाब करते समय होने वाले दर्द या जलन से आपको राहत मिलेगी। पानी आपके शरीर से बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। साथ ही पानी निर्जलीकरण की समस्या को भी दूर करता है। निर्जलीकरण की वजह से आपकी स्थिति और भी ज़्यादा खराब हो सकती है इसलिए पानी पीते रहें। पानी आपके शरीर के गर्म तापमान को नियंत्रित रखता है और पेशाब करने की क्षमता को बढ़ाता है।
लौंग का तेल
लौंग एक नहीं कई, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए गुणकारी माना जाता है। वजन घटाने से लेकर सर्दी खांसी जुकाम के लिए लौंग काफी अच्छा माना जाता है। इसमें संक्रमण संबंधी समस्याओं, बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों को मारने के लिए एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। हालांकि, लौंग का अधिक सेवन शरीर के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है। बेहतर है कि लौंग का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लौंग के तेल को गर्म पानी में मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। करीब दो सप्ताह तक इस पानी का सेवन करें। मूत्र संबंधी सभी समस्याओं के लिए पानी एक बहुत ही अच्छा समाधान होता है, इसलिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
विटामिन सी
इस समस्या को दूर करने में फलों का बहुत महत्व है। इसके लिए ऐसे फलों का सेव करना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी हो। इसके लिए आप आंवला, संतरा आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इलायची और आंवले के चूर्ण को समान मात्रा में पानी के साथ मिलाकर लें, इससे आपको लाभ मिलेगा।
इलायची
इलायची सिर्फ माउथ प्रेशनर के रूप में ही नहीं, बल्कि कई गंभीर समस्याओं के इलाज में भी काम आती है। इसके सेवन से डिस्यूरिया या यूटीआई के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इलायची में प्राकृतिक रूप से मूत्रवर्धक के गुण पाए जाते हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। किडनी के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए इलायची का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पेशाब में हो रही जलन शांत होती है। आप रोजाना दूध में इलायची डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
खीरा
खीरा के ड्यूरेटिक प्रभाव की वजह से ये डायसुरिया के लिए एक बहुत ही पुराना घरेलू उपाय है। इसमें 95% पानी होता है जिसकी मदद से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है और हानिकारक विषाक्त पदार्थ भी दूर रहते हैं। इसके साथ ही इसके ठंडे प्रभाव से शरीर का तापमान सामान्य रहता है।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


