CDC issues warning about E. coli bacteria linked to organic carrots-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीडीसी ने ऑर्गेनिक गाजर से जुड़े ई कोली बैक्टीरिया के बारे में जारी की चेतावनी

khaskhabar.com: सोमवार, 18 नवम्बर 2024 5:30 PM (IST)
सीडीसी ने ऑर्गेनिक गाजर से जुड़े ई कोली बैक्टीरिया के बारे में जारी की चेतावनी
लॉस एंजेल्स । अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने ऑर्गेनिक गाजर से जुड़े ई कोली बैक्टीरिया के बारे में चेतावनी जारी की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया, अमेरिका के 18 राज्यों में कम से कम 39 लोगों के इस बीमारी से संक्रमित होने की सूचना मिली है। इनमें से 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कहा, ''बीमार लोगों से बातचीत और ट्रेसबैक निष्कर्षों से पता चलता है कि ग्रिमवे फार्म्स द्वारा बेची जाने वाली ऑर्गेनिक बड़ी और छोटी गाजरें लोगों को बीमार कर रही हैं।''
कैलिफोर्निया में स्थित ग्रिमवे फार्म्स ने शनिवार को ऑर्गेनिक छोटी और बड़ी गाजर के कई आकार और ब्रांड वापस मंगाए हैं।
सीडीसी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह वापस मंगाई गई किसी भी ऑर्गेनिक गाजर को न खाएं और उन वस्तुओं और सतहों को गर्म, साबुन वाले पानी या डिशवॉशर से धोएं जो वापस मंगाई गई ऑर्गेनिक गाजर को छू सकती हैं।
ई कोली बैक्टीरिया लोगों और जानवरों की आंतों के अलावा कई जगहों पर पाया जाता है। वैसे तो ज्‍यादातर ई कोली बैक्टीरिया हानिकारक नहीं होते। लेकिन, वहीं यह कुछ लोगों को बीमार कर सकते हैं।
ई कोली से संक्रमित लोगों को पेट में गंभीर ऐंठन, दस्त और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह आमतौर पर पांच से सात दिनों के बाद बिना उपचार के ठीक हो जाते हैं। कुछ लोगों को इसमें किडनी की गंभीर समस्या हो सकती है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement